मध्य प्रदेश

बेगमगंज में बिजली शिविर में उपभोक्ताओं को मिला लाभ ,

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज ।।मप्र सरकार की सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत बिजली विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना को लेकर गांधी बाजार में सेवा सेतु एवं संपर्क अभियान के अंतर्गत विद्युत वितरण कंपनी बेगमगंज के सहायक यंत्री भूरेलाल शाक्य के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें विद्युत उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। शिविर में बिजली उपभोक्ताओं को योजना, सोलर रूपटॉप , शासकीय अनुदान , नेट मीटरिंग एवं आवेदन प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।
सहायक यंत्री भूरे लाल शाक्य ने उपभोक्ताओं को बताया कि सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर मप्र सरकार ने बिजली बिलों में पैसा बजत करने के उद्देश्य से आप लोगों को सौर ऊर्जा अपने के लिए विशेष योजना लागू की है। सौर ऊर्जा अपनाने के लिए ही आप लोगों को जागरूक किया जा रहा है ।
पात्र उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ सब्सिडी के साथ दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन के साथ आवश्यक प्रक्रिया पूरी करना है।
जिसमें उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने पर शासकीय अनुदान के साथ नेट मीटरिंग की सुविधा भी मिलती है।
शिविर में मौजूद उपभोक्ताओं में से दो उपभोक्ताओं ने सोलर कलेक्शन के लिए आवेदन पत्र जमा किए जबकि 4 उपभोक्ताओं ने नवीन कनेक्शन के लिए आवेदन दिए तो उनका तत्काल मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि दो उपभोक्ताओं का बिल सुधार किया गया।
नगर सहित तहसील भर में सेवा सेतु एवं संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। बिजली उपभोक्ताओं को समय रहते इसका लाभ उठाना चाहिए ।

Related Articles

Back to top button