मध्य प्रदेश
जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत जनकपुर का किया निरीक्षण

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । जिला पंचायत सागर के सीईओ विवेक के वी ने शुक्रवार को जनपद पंचायत केसली की समीक्षा बैठक ली और मनरेगा, पीएम आवास आदि योजनाओं के कार्यों का जायजा लिया । जिला पंचायत सीईओ ने बैठक मे मनरेगा के अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा करने, प्रधानमंत्री आवास समय सीमा मे पूरा कराने के निर्देश दिए स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान कार्ड, आधार सीडिंग व हितग्राही मूलक कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए बैठक के बाद ग्राम पंचायत जनकपुर का निरीक्षण करने पहुचे जिला पंचायत सीईओ ने सेल्फी पॉइंट देखा और पौधारोपण किया ओर ग्राम पंचायत जनकपुर के निर्माण कार्यों की सराहना की
समीक्षा बैठक मे जनपद सीईओ प्रतिष्ठा जैन, एपीओ प्रशांत लोधी, उपयंत्री, ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायक उपस्थित रहे।



