क्राइममध्य प्रदेश

दिनदहाड़े लूट: बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर गहने और नगदी लूटे

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र के ग्राम चंडी चौपरा में शनिवार बीते रात्रि 1 बजे के आस पास राजेश चक्रवर्ती के घर में चोरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय बुजुर्ग महिला अकेली घर के बरामदे में सो रही थी।
अचानक से आवाज सुनकर जैसे ही उठकर आवाज लगाई वैसे ही चोरों की गैंग में से एक ने मुंह बंद कर पलंग पर ही दबा लिया तो कुछ नहीं कर सकी। वहीं चोरों की गैंग ने घर के कमरों के दरवाजों में लगे कुंदो को कटर से काट दिया जिससे ताले नीचे गिर गए।
कुंदो के काटने के बाद कमरों में रखे सामान की छानबीन कर जो भी कीमती सामान मिला उसे ले गए। इस वारदात को अंजाम पहुंचाने में चोरों को काफी समय भी लगा।
इसके अलावा बुजुर्ग महिला के जेवर जो वो पहने थी वो भी उतार कर ले गए। साथ ही घर में रखे सोने, चांदी के जेवरों के साथ नकद राशि को भी चोरों ने चुरा लिया।
गनीमत यह रही कि बुजुर्ग महिला को कोई नुकसान नहीं हुआ। चोरी हो जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई, डायल 112 को भी सूचना दी गई।
सुबह परिवार के लोगों ने थाने पहुंचकर चोरी की जानकारी दी किन्तु दोपहर तक जबेरा से पुलिस चोरी हुए घर तक नहीं पहुंची, जिनकी चोरी हुई वो टकटकी लगाए पुलिस की ताकते रहे।
जिस परिवार की चोरी हुई है उनकी जमा की गई सारी पूंजी को चोर चंद समय में ले उड़े। पीड़ित परिवार डरा हुआ है।
अब पीड़ित परिवार की पुलिस से ही आस लगी है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरों को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाए, ताकि भविष्य में इस तरह चोरी की घटनाएं न हो सके।
वारदात के बाद पीड़ित परिवार डरा हुआ:
घटना के बाद पीड़ित परिवार बहुत डरा हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी जमा पूंजी चोरी हो गई । अब पुलिस से न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।
पुलिस की जांच जारी:
पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।
घटना के बाद लोगों में डर:
चंडी चौपरा में हुई लूट की घटना के बाद लोगों में डर का माहौल है। वे रात में बाहर निकलने से डर रहे हैं। पुलिस को जल्द ही चोरों को पकड़कर लोगों के डर को दूर करना होगा।

Related Articles

Back to top button