मध्य प्रदेश

बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक का उमरियापान में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत के भारत के भौगोलिक केंद्र बिंदु करौंदी प्रवास के दौरान उमरियापान में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया ।
स्वागत कार्यक्रम में भोपाल क्षेत्र संयोजक विश्ववर्धन भट्ट, प्रांत मंत्री उमेश मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष लखन साहू सहित बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। उमरियापान में स्वागत के पश्चात राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत एवं अन्य पदाधिकारी करौंदी के लिए रवाना हुए ।
करौंदी पहुंचकर उन्होंने भारत के भौगोलिक केंद्र बिंदु का भ्रमण किया तथा क्षेत्र की विशेषता और महत्व की जानकारी ली। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, समाजसेवी राजेश ब्यौहार, गजराज सिंह ठाकुर, विकास बर्मन, आकाश चौरसिया, राहुल बर्मन, बृजेश ठाकुर, प्रदीप बर्मन, गणेश सहित बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button