एक दिन पहले डूबे नर्मदा नदी में युवक का 25 घंटे बाद मिला शव

बगरोदा गांव के 3 युवक नर्मदा स्नान करने आए थे मोतलसिर घाट
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । रायसेन जिले के नर्मदा नदी के मोतलसिर घाट पर नर्मदा नदी में एक दिन पहले डूबे युवक का शव 25 घंटे बाद सोमवार को मिला है।
भोपाल के बगरोदा गांव के रहने वाले तीन दोस्त बरेली क्षेत्र में प्याज बेचने के लिए आए थे, जो नर्मदा स्नान करने के लिए मोतलसिर घाट पर पहुंच गए थे। नहाते समय राहुल पिता ओमप्रकाश चौधरी उम्र 22 साल गहरे पानी में चला गया। जब वह डूबने लगा तो उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह उसे नहीं बचा पाए। उनके द्वारा इसकी सूचना पुलिया को दी गई।
बरेली थाना के सब इंस्पेक्टर दीपक वर्मा ने बताया कि बगरोदा भोपाल निवासी राहुल पिता ओमप्रकाश चौधरी उम्र 22 वर्ष के शव को रेस्क्यू के बाद निकाल लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।
एसआई दीपक वर्मा ने बताया कि प्याज बेचने के लिए आए तीनों दोस्त राहुल चौधरी, जितेंद्र पटेल और अजीम खान मोतलसिर घाट पर नर्मदा स्नान करने के लिए पहुंचे थे, तब उनके साथ यह हादसा हुआ। दोस्तों के सामने ही राहुल चौधरी नर्मदा नदी में डूब गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।



