धार्मिकमध्य प्रदेश

श्री देव लक्ष्मीनारायण मंदिर का कोर्ट स्टे के कारण नहीं हो पा रहे विकास कार्य

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
सांईखेडा । नगर के स्टेट हाईवे 44 पुलिस थाना के सामने स्थित श्री देव लक्ष्मीनारायण मंदिर की संलग्न भूमि लगभग 14.910 हे0 याने 36.81 एकड भूमि हैं। जिसकी नीलामी वर्ष 2022 से विधिवत् नगर एवं क्षेत्र के ग्रामों में ईश्तहार जारी कर की जाती हैं। नीलामी उपरांत प्रकरण को स्वीकृति हेतु अनुविभागीय अधिकारी महोदय राजस्व गाडरवारा की ओर भेजा जाता हैं।
वही तहसील साईंखेड़ा के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार स्वीकृति उपरांत उच्चतम बोलीदार से नीलामी की राशि जिला सहकारी बैंक सांईखेडा में संचित की जाती हैं। जो लगभग वर्तमान में 10-11 लाख के लगभग हैं। उक्त भूमि के संबंध में ज्ञात हुॅआ हैं कि, उच्च न्यायालय में वाद लंबित होने से शायद उक्त खाते के लेनेदेन में रोक लगी हैं। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर के आस-पास भी बहुमूल्य वेश कीमती भूमि हैं, जिस पर अतिक्रमण है जिसकी कीमत करोड़ों की है।
तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिर की जमीन की नीलामी के उपरांत पैसों को सहकारी बैंक साईखेड़ा में जमा किया जाता है कोई बाद विवाद के कारण न्यायालय द्वारा उक्त खाते पर होल्ड लगा दिया गया है वर्तमान में 10 से 11 लाख के लगभग पैसा जमा है कोर्ट का फैसला आने पर अगर नगर के लोग चाहे तो एक ट्रस्ट बनाकर उस राशि को निकाल कर एक भव्य मंदिर का निर्माण कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button