धार्मिकमध्य प्रदेश

भगवान कृष्णा और सुदामा की मित्रता की कथा सुनकर भक्त हुए मन मुग्ध

रिपोर्टर :सतीश चौरसिया

उमरियापान । ग्राम कुंसारी में चल रही भागवत कथा में कथावाचक मानवेंद्र शास्त्री जी ने भगवान श्रीकृष्णा और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई । किसी प्रकार एक गरीब ब्राह्मण से द्वारकाधीश भगवान कृष्णा ने अपनी मित्रता को निभाया है । आज के युग में लोग थोड़ा सा पैसे आने पर अपने गरीब मित्र से रिश्ते खत्म कर लेते है । मगर भगवान श्रीकृष्णा ने मित्रता की अनोखी मिसाल बनाई है ।
कथा को सुनकर भक्त मन मुग्ध हो गए ।
इस दौरान बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, जिला मीडिया प्रभारी अमित राय, सरपंच अनिल सिंह बागरी,मंडल उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर ने कथा का सम्मान किया ।
कथा वाचक ने विधायक धीरेंद्र सिंह बहादुर, मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, सरपंच अनिल सिंह बागरी के विकास कार्यों की तारीफ की है ।
इस दौरान सोनू दुबे तिलमन, जनपद सदस्य अभिलाष राजभर , पूर्व जनपद सदस्य संतोष बर्मन, सुलभा त्रिपाठी, सोनू गौतम सहित ग्रामीणों की उपस्थिति रही है ।

Related Articles

Back to top button