संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर विशाल समारोह आयोजित

विधायक ने दीप जलाकर उतारी आरती
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । आचार्य श्री विद्या जी महाराज का पावन प्रथम समाधि स्मृति दिवस गौरझामर मे समारोह पूर्वक मनाया गया। सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान मे समाज के वरिष्ठ लोगो व्दारा जैन मंदिरो मे पूजा अर्चना भजन कीर्तन आरती के धार्मिक अनुष्ठान किये गये तथा बडे मंदिर से बस सटेंड तक केंडिल जुलूस निकाला गया जिसमे बडी संख्या मे जैन व सनातन धर्माम्बलम्बियो की महिलाओ पुरुषो बच्चौ ने भाग लिया । इस अवसर पर बस स्टेंड पर भव्य समारोह आयोजित किया गया जिसमे क्षेत्र के विधायक बृजबिहारी पटैरिया ने दीप प्रज्जवलित किया तथा आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती उतारी उन्होने अपने उदृबोदन मे पूज्यश्री का पावन स्मरण कर उनकी स्मृतियां साझा की तथा कहा की आचार्य श्री विधासागर जी का पावन समाधि स्मरण दिवस प्रति वर्ष मनाया जाना चाहिए इस अवसर पर आयोजित मंचीय कार्यक्रम मे आचार्य श्री के पावन व्यक्तित्व कृतित्व त्याग तपस्या मानव कल्याण गौरक्षा आदि उपदेशो पर समाज के प्रबुद्ध जनो ने बिस्तार से प्रकाश डाला इस विशाल धार्मिक कार्यक्रम मे म्यूजिक ग्रुप व्दारा भक्ति गीतो के माध्यम से संत श्री को याद किया गया इस अवसर पर सुंदर काण्ड का संगीतमय रामायण पाठ भजन मंडली के व्दारा पेश किया गया जिसे उपस्थित लोगो ने भक्ति भाव से सुना।



