श्री शिव महापुराण कथा 25 से, 31 को रुद्राक्ष का वितरण

साईंखेड़ा। समीपस्थ ग्राम साईंखेड़ा में सप्त दिवसीय श्री शिव महा पुराण 25 अगस्त से प्रारंभ होकर 31 अगस्त को कथा विश्राम एवं अभिमंत्रित रुद्राक्ष का वितरण का वितरण किया जाएगा।
कथा व्यास पं श्री गोपाल मणि दास जी महाराज के मुखारबिंद से 25 अगस्त सोमवार से प्रारंभ होगी। कथा श्री भैरव मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन दोपहर 2:30 सायं 5:30 बजे संपन्न होगी।
जिसमें नित्यप्रति पार्थिव शिव लिंग का पूजन एवं रुद्राक्ष का पूजन 31 अगस्त को कथा का विश्राम होगा जिसमें सभी श्रद्धालुओ को रुद्राक्ष वितरण किया जाएगा।
श्री गोपाल मणि दास जी महाराज ने बताया कि रूद्राक्ष को धारण करने से मनुष्य के दैहिक, दैविक और भौतिक ताप नष्ट हो जाते जो रुद्राक्ष को धारण करता है उससे भगवान शिव बहुत प्रिय भक्ति प्रदान करते हैं। भक्त की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस सप्त दिवसीय कथा में पार्थिव शिव लिंग की पूजन विधान भगवान शिव को प्रिय वस्तुओं का वर्णन किया जाएगा और भगवान शिव के चरित्रों की कथा श्रवण कराई जाएगी।
आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

