धार्मिकमध्य प्रदेश

सिलवानी में मुनिश्री 108 प्रमाणसागर जी का भव्य मंगल आगमन

सिलवानी। नगर सिलवानी ने 30 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद आध्यात्मिक उल्लास और आस्था के अद्भुत संगम का साक्षी बनते हुए आज एक ऐतिहासिक क्षण का स्वागत किया।
आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज के पावन आशीष से गुणायतन तीर्थ प्रणेता एवं शंका समाधान प्रवर्तक मुनिश्री 108 प्रमाणसागर जी महाराज
ससंघ—2 मुनिराज एवं 5 क्षुल्लक जी का नगर में भव्य, अलौकिक एवं मंगलमय आगमन हुआ।
आगवानी के दौरान नगरवासियों में अपार हर्ष और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। मुनिश्री के चरण स्पर्श से पूरा नगर आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत दिखाई दिया।
इस अविस्मरणीय अवसर पर
पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, तथा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक
ने उपस्थित होकर मुनिश्री से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
सिलवानी में यह ऐतिहासिक आगमन धार्मिक चेतना, नैतिकता, सद्विचार और अहिंसा के संदेश को नए आयाम प्रदान करेगा।

Related Articles

Back to top button