क्राइम

घायल व्यक्ति को पुलिस ने पहुंचाया हॉस्पिटल, इलाज के दौरान मौत

सिलवानी । पुलिस थाना सिलवानी में शनिवार की सुबह 9:30 बजे सियरमऊ रोड से सुल्तानपुर रोड पर आधा किलोमीटर अंदर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना डायल 112 पर प्राप्त हुई थी । पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु सिलवानी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। उसके हाथ पर ओम लिखा हुआ है एवं इंग्लिश में जीएस लिखा हुआ था। मृतक की पहचान घनश्याम सेन पिता स्वर्गीय महादेव सेन उम्र करीब 30 साल निवासी ग्राम टड़ा थाना केसली जिला सागर के रूप में हुई है। परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं। सिलवानी पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button