मध्य प्रदेश

ढीमरखेडा कालेज में लगाई गई शिकायत पेटी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में छात्र- छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए कालेज प्रभारी प्राचार्य बृजलाल अहिरवार द्वारा शिकायत पेटी स्थापित की गई। जिससे अब छात्र-छात्राओं को अपनी समस्याएं प्रस्तुत करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। प्राचार्य अहिरवार ने बताया कभी-कभी छात्र-छात्राएं अपनी समस्या को प्राचार्य या शिक्षक के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पाते जिसके कारण वे मानसिक तनाव या अन्य समस्याओं से ग्रसित हो जाते हैं। जिसके समाधान के लिए छात्र -छात्राओं के हित में शिकायत पेटी लगाई गई है। इस दौरान कालेज स्टाफ सहित छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।

Related Articles

Back to top button