मध्य प्रदेश

आंदोलन के बाद भी कुम्भकरणी निद्रा मे लीन अधिकारी, नही गिरी पुरानी जर्जर बिल्डिग, हादसे का इंतजार

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । स्थानीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विधालय की जर्जर हो चुकी ईट मिट्टी गारे से बनी प्राचीन इमारत एवं दयनीय हाल अतिरिक्त कमरो के स्थान पर नई बिल्डिग बनाने हेतु पिछले वर्ष शासन व्दारा एक करोड तेईस लाख रूपयो की राशि स्वीकृत की गई थीं जिसमे चार कक्ष व तीन प्रगोग शाला कक्ष लोक निर्माण विभाग सम्भाग सागर पीआईयू के व्दारा बनाये जाना है बतादे की इसके लिये अभिभावको नागरिको पत्रकारो को कई दिनो तक आंदोलन करना पडा था तब प्रशासन ने आन्दोलन कारियो को आश्वासन दिया था की स्वीकृत हुई राशि से नई बिल्डिग उसी स्थान पर बनाई जावेगी इसके लिये पुरानी जर्जर इमारत व खंडहर हो चुके अतिरिक्त कमरो को गिराकर नवीन भवन बनेगा, तब से लेकर अब तक सम्बंधित अधिकारी कुम्भ करण की गहरी नीद मे सोये हुए है। 18 जून 2024 को नये सत्र का विधालयो मे प्रवेशोत्सव मनाया गया लेकिन अभी तक अधिकारियो के कानो पर जू तक नही रेगी,करीब एक हजार छात्राये इस वर्ष फिर बरसात मे जान हथेली पर रखकर संकीर्ण जर्जर हाल कन्या माध्यमिक शाला के पुराने भवनो मे टपकते हुए पानी के बीच पढने को मजबूर होगी नगर वासियो छात्राओ अभिभावको जनप्रतिनिधियो ने चेतावनी देते हुए प्रशासन को खबरदार किया है की वह यदि पुरानी इमारत को हटाकर नई बिल्डिग बिना देरी किये नही बनाते तो हम लोगो को फिर से आन्दोलन करने के लिए मजबूर होना पडेगा शासन छात्राओ की भवन सम्बन्धी इस गम्भीर समस्या पर बिशेष रुप से ध्यान देगा ऐसी अपेक्षा है ,सूत्रो से अभी अभी जानकारी मिली है की मंगलवार को एसडीओ पीडब्ल्यूडी व इंजीनियर व्दारा जर्जर भवनो का निरीक्षण किया गया है।

Related Articles

Back to top button