ज्योतिषधार्मिक

करवा चौथ की पूजा पर भद्रा का प्रभाव पड़ेगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
.          🙏🏻Զเधे 👣Զเधे🙏🏻
🤷🏻 *_हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाओं अपने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। साल 2026 में करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस बार करवा चौथ व्रत को लेकर व्रती महिलाओं के मन में भद्रा के साए को लेकर लोगों के मन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। तो आइए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से कि क्या सच में करवा चौथ की पूजा पर भद्रा का प्रभाव पड़ेगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
🪐 *क्या करवा चौथ पर रहेगा भद्रा का साया*
*_हिंदू धर्म में भद्रा काल का अशुभ समय माना गया है। इस दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है। यही वजह है कि भद्रा को लेकर विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पंचांग के अनुसार, भद्रा का आरंभ 28 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 31 मिनट पर होगा। भद्रा काल का समापन 29 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर होगा। यानी कि जब करवा चौथ का व्रत आरंभ होगा तब तक भद्रा समाप्त हो चुका होगा। ऐसे में सुहागिनों के इस मुख्य पर्व करवा चौथ पर भद्रा का कोई साया नहीं रहेगा और न इसका पूजा पर कोई असर पड़ेगा। तो महिलाएं बिना किसी चिंता के पूरी श्रद्धा और नियमों के साथ करवा चौथ का व्रत कर सकती हैं।
🙇🏻‍♀️ *_करवा चौथ  2026 के दिन पूजा मुहूर्त_*
चतुर्थी तिथि प्रारंभ- 29 अक्टूबर 2026 को 01:06 ए एम बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त- 29 अक्टूबर 2026 को 10:09 पी एम बजे
करवा चौथ पूजा मुहूर्त- 29 अक्टूबर 2026 को 05:38 पी एम से 06:56 पी एम तक
करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय- 29 अक्टूबर 2026 को  08:17 पी एम पर
करवा चौथ व्रत समय – 06:31 ए एम से 08:17 पी एम तक_*
🌙 *_करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय_*
*_करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 17 मिनट रहेगा। अलग-अलग शहर के अनुसार चांद निकलने के समय में कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है। बता दें कि करवा चौथ का व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही पूरा माना जाता है। चांद निकलने के बाद महिलाएं चंद्रमा की पूजा और अर्घ्य देती हैं। इसके बाद छलनी से चंद्रमा और पति का चेहरा देखकर अपना करवा चौथ का व्रत खोलती हैं।
🖌 *_””सदा मुस्कुराते रहिये””_*

Related Articles

Back to top button