आवारा पालतु जानवरो को रोज चरने जंगल भेजने की अनुकरणीय पहल

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर। खेतो, बाडो, बगीचो, कछवारो, सडको, बस स्टेन्डो हाट बाजारो आदि मे नुकसान कर रहे आवारा पालतु जानवरों गाय बैलो को सुरक्षित व व्यवस्थित करने की अनुकरणीय व स्तुत्य पहल की शुरूआत ग्राम बरकोटी खुर्द से हुई है जिसकी सभी प्रशंसा कर रहे है साथ ही इस व्यवस्था को सभी जगह चालु किये जाने की जरुरत है हमारे प्रतिनिधि को वरिष्ठ भाजपा नेता व जागरूक किसान राजकुमार सिह बरकौटी ने बताया की उन्होने गांव के पालतु आवारा भटकने वाले मवेशियो को किस प्रकार से व्यवस्थित व सुरक्षित किया है उसमे आवारा मवेशी सडको पर बैठने से दुर्घटनाओं से बच गये व किसानो का इनसे होने वाला नुकसान भी बच गया। उन्होंने बताया की इन्ही सब समस्याओ को देखते हुए सबसे पहले उन्होने सभी ग्राम वासियों को एकत्र कर अपनी बात बताई तथा इसका सटीक प्रस्ताव रखा सभी से अमलीजामा पहनाने व अपनी सहभागिता पूरी ईमानदारी से प्रतिपादित करने पर जोर दिया तथा वचन लिया। सभी की सहमति से सूची तैयार की गई और प्रतिदिन अपने क्रमानुसार वह व्यक्ति ग्राम के सभी जानवरो गाय बैल की गौखर को लेकर सुबह जंगल चराने ले जायेगा और शाम को वापिस लेकर आयेगा मवेशियो के शाम को वापिस लौटने पर सभी लोग अपने अपने गाय बैलो को अपने घर की गौशालाओं मे रोज चारा पानी के साथ बांध कर रखेंगे तथा जो मवेशी लावारिश है उन्हें बाडा बनाकर उसमे रोज रखा जावेगा, अगले दिन बारी के अनुसार यही प्रक्रिया अपनाई जायेगी इस क्रम के यहां चलने से अब जहा मवेशी दुर्घटनाओ के शिकार होने से बच गये है वही वह सुरक्षित व संरक्षित भी हो गये है तथा खेतो कछवारो मे लगी खडी फसले भी इन आवारा जानवरो के व्दारा आये दिन होने वाले नुकसान से बचने लगी हैं, इस गौ पालन व गौ सेवा से गांव मे खुशहाली आ गई है सभी राजकुमार सिह की इस अनुकरणीय पहल की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे है।



