क्राइम

रिहायशी आवास एवं दुकान पर आबकारी विभाग की कार्यवाही

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर एवं आसपास के गावो मे अवैध रुप से धडल्ले से बिक रही देशी शराब पर पावन्दी लगाने कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी दीपक अवस्थी के मार्गदर्शन में देवरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर गौरझामर के समीपस्थ ग्राम गुगवारा में एक रिहायसी आवास एवं दुकान में दबिश देकर नीलम जैन पति मनीष जैन के आधिपत्य से 40 पाव मसाला मदिरा बरामद की। उपरोक्त विषय में कार्यवाही करते हुए मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) के तहत प्रकरण पंजीबद्व किया गया जब्त की गई शराब की क़ीमत लगभग 4000रु. है।
कार्यवाही में वृत्त प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह, रोशनी उरेती, आब. मु. आरक्षक एसपी साकेत, के.पी नामदेव आरक्षक फूलसिंह, सतीश, प्रदीप सम्मिलित रहे।

Related Articles

Back to top button