साईखेडा में विस्तारित मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा । नगर परिषद साईखेडा में प्रदेश संगठन के आह्वान पर साईखेडा विस्तारित मंडल की बैठक आयोजन कमला पैसेल में हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नर्मदापुरम सांसद दर्शनसिंह चौधरी, पूर्व विधायक साधना स्थापक, जिला महामंत्री हरिगोविद पटेल, जिला उपाध्यक्ष हरि प्रताप ममार, जिला पंचायत सदस्य रिचा स्थापक, अंजू शुक्ला, नगर परिषद अध्यक्ष स्वाति सचिन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष कीरत सिंह पटेल सहित जिला मंडल के पदाधिकारी और क्षेत्रीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद ने अपने संबोधन में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और किसानों से अपनी मेढ़ पर प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं जाने का आह्वान किया और कहा उसकी देखभाल करें । बैठक को पूर्व विधायक, जिला महामंत्री उपाध्यक्ष और नगर परिषद अध्यक्ष ने भी संबोधन किया।अंत में कमला पैलेस परिसर एक पेड़ मां के नाम रोपित किया। कार्यक्रम का संचालन सरपंच मनोज शर्मा और आभार मंडल उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया।



