सहायक उपनिरीक्षक कृषि मंडी रसीद खां की सेवानिवृति पर समारोह पूर्वक विदाई

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कृषि उपज मंडी समिति बेगमगंज के सहायक उप निरीक्षक के पद पर 35 साल 6 माह कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी और मधुर व्यवहार के साथ अपनी सेवाएं देने वाले रशीद खां मंसूरी आज सेवाकाल पूर्ण कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश कर रहे हैं समस्त कृषि उपज मंडी परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनसे अपेक्षा करता है कि वह सेवा से जरूर निर्वित हो रहे हैं लेकिन आपने जो हम सबसे पारिवारिक संबंध बनाए हैं उन्हें सदैव बनाए रखिएगा।
उक्त उद्गार कृषि उपज मंडी के सचिव अनुराग रघुवंशी ने उपस्थित लोगों के समक्ष व्यक्त किए। भारसाधक अधिकारी एसडीएम सौरभ मिश्रा के शहर से बाहर होने पर उन्होंने दूरभाष पर उन्हें सेवा निर्वित होने पर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर रशीद खां मंसूरी ने सेवाकाल में पूर्णनिष्ठा,लग्न एवं ईमानदारी से 35 वर्ष पूर्ण किए इस उपलक्ष में मंडी कार्यालय में अधिकारी, कर्मचारी एवं व्यापारियों द्वारा समारोह पूर्वक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया शाल श्रीफल से सम्मान किया जा कर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई ।
कार्यक्रम में मंडी सचिव अनुराग रघुवंशी, मंडी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ठाकुर, लेखपाल जितेंद्र खरे, सहायक उप निरीक्षकगण अशोक जैन, बीपी कोली, बीडी साहू सहित समस्त मंडी कर्मचारी एवं वरिष्ठ व्यापारी जिनेंद्र जैन, गल्ला व्यापार संघ अध्यक्ष संजय ओसवाल, समस्त व्यापारी बंधु, तुलावटी हम्माल मजदूर संघ के सदस्य परिजन एवं दोस्त आदि उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर समस्त गल्ला व्यापारियों की ओर से संघ अध्यक्ष संजय ओसवाल ने व्यापारियों के जरिए जाने अनजाने में हुई किसी भी भूल के लिए क्षमा मांगी, वही सेवानिर्वित होने वाले मो. रशीद खां मंसूरी ने भी अपनी सेवा काल के दौरान समस्त स्टाफ व्यापारियों तुलावटी हम्मालों से जाने अनजाने में हुई भूल के लिए माफी मांगते हुए सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विदाई समारोह में स्वल्पाहार के दौरान लोक चर्चा करते नजर आए कि रशीद खां मंसूरी का व्यवहार बहुत ही मधुर रहा वे व्यापारियों के लिए एक खिलौना के समान थे और उनकी ईमानदारी मधुर व्यवहार ने लोगों के दिलों पर गहरी अमिट छाप छोड़ी है। सेवाकाल के दौरान उनकी छवि बेदाग और निष्पक्ष रही यह बड़ी बात है।



