सुबह छाया रहा कोहरा, सर्द हवाओं ने कंपकंपाया कलेजा
शीतलहर का प्रकोप जारी,अल सुबह से जल उठते हैं अलाव
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। जिले में बीते दिनों से तापमान में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। आगामी दिनों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ उत्तर पूर्व से हवा चलने के कारण से जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है। जिससे आमजनों से लेकर किसानों का कंपकंपा रहा है कलेजा।शनिवार
की सुबह 9 बजे तक शहर कोहरे से लिपटा रहा। लोगों को वाहन की लाइट जलाना पड़ी। वहीं दिन के समय भी ठंड कायम रही।
रायसेन जिले में बीते दिनों से तापमान में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। आगामी दिनों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ उत्तर पूर्व से ठंडी हवा चलने के कारण से जिले मे लोगों को वाहन की लाइट जलाना पड़ी। वहीं दिन के समय भी ठंडी हवा के चलने से लोग गर्म कपड़े पहने हुए नजर आए। वहीं शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नााटे की स्थिति देखी गई। मौसम विभाग की मानें तो आगामी पंचा दिनों में बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन लगातर तामपान में गिरवाट दर्ज होगी, जिससे फसल में पाले का खतरा हो सकता है।
बार बार मौसम में हो रहा बदलाव…..
रायसेन शहर सहित जिले के तापमान में बार-बार बदलाव देखा जा रहा है। स्थिति यह है कि तापमान में कम ज्यादा की स्थिति बनी हुई है। बार-बार मौसम में बदलाव आ रहा है। शुक्रवार और शनिवार को सुबह से उत्तरी हवा के कारण दिन भर ठिठुरन की स्थिति बनी रही। घने कोहरे के कारण सुबह से घूमने वाले भी कम ही दिखाई दिए। लोग सुबह 9 बजे तक घरों में दुबके रहे। वहीं मौसम विभाग की माने तो आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि जिले के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ एसएस तोमर ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया है, तो वहीं न्यूनतम तापमान 12.
10.5 डिग्री दर्ज किया गया है। आगामी 24 घंटे में तीन से चार डिग्री तापमान में गिरावट का अनुमान बताया है। तापमान में गिरावट के कारण से मौसमी बीमारियों में भी इजाफा हो रहा है।
फसलों पर पड़ रहा प्रभाव….
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण से इल्लियों का प्रकोप चना की फसल के साथ गेहूं की फसल में भी देखा जा रहा है. जो किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। किसानों का कहना है कि इस चने की फसल फूल पर है। इस समय मौसम और इल्लियों के कारण से फसल प्रभावित होती है तो मुश्किल होगी। किसानों को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों को सलाह दी गई है कि वह अपने खेतों में सिंचाई करें। वहीं लगातार बदल रहे मौसम के कारण से मौसमी बीमारियों में भी इजाफा देखा जा रहा है। इसके साथ सुबह के समय कोहरा भी देखा गया। इस कारण से सुबह के समय वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।