प्रेस क्लब की नई कार्यकारणी का गठन, महेन्द्र यादव बने पुन: अध्यक्ष

सिलवानी । क्षेत्र के प्रेस क्लब की बैठक का आयोजन यादव ट्रेडर्स पर किया गया जिसमे तीन वर्ष के कार्यकाल पर चर्चा की गई एवं प्रेस क्लब में नवीन सदस्यो को संगठन से जोड़ने एवं संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई और संगठन के हित मे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ।
चौथे वर्ष के कार्यकाल के लिए नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें महेन्द्र यादव को पुन: अध्यक्ष चुना गया। प्रेस क्लब के संरक्षक दिनेश चौरसिया, उपाध्यक्ष केदार सिंह रघुवंशी, देवेन्द्र मिश्रा, सचिव राधेश्याम साहू, कोषाध्यक्ष शुभम साहू, सहसचिव नरेश सिंह राजपूत, कार्यकारणी सदस्य शिवकुमार साहू आदि को चुना गया।
महेन्द्र यादव को पुन: अध्यक्ष चुने जाने पर तिलक, फूल माला पहना कर मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दी एवं क्षेत्र के जनहित के मुद्दों एवं पत्रकार के हित को प्रशासन के समक्ष जोरदार तरीके उठाने की आशा व्यक्त की।
प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी गठन होने पर क्षेत्र एवं जिले के पत्रकार साथियों, जन प्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी है।।



