मध्य प्रदेश

भाजपा के पूर्व विधायक ने क्षेत्र की समस्याओं की मांग हेतु मुख्यमंत्री के नाम लिखी चिट्ठी

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा।
विगत दिवस नगर परिषद साईखेडा में प्राक्लन समिति की समीक्षा बैठक में समिति के सभापति पूर्व केबिनेट मंत्री रामपाल सिंह को नरसिंहपुर कलेक्टर और एसडीएम की मौजूदगी में भाजपा के पूर्व विधायक गोविंद सिंह पटेल और भाजपा कार्यकताओं ने साईखेडा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम लिखी चिट्ठी सौपी । उन्होंने साईखेडा बारछी घाट पर दुधी नदी पर, अनघोरी से अनघोरा घाट पर नर्मदा नदी पर पुल बनाने, साईखेडा में 132 केव्ही विधुत केंद्र की स्थापना करने, बरिया घाट पर अटल ज्योति योजनांतर्गत ट्रांसफार्मर रखने, मेहरागांव से निमावर तक और सिरसिरी से मोहट घाट तक सडक मार्ग बनाने. मुंआर उमरधा घाट पर स्वीकृत दुधी नदी पुल का निमार्ण प्रारंभ कराने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button