मध्य प्रदेश

शिक्षक नन्हे सिंह ठाकुर का हुआ विदाई समारोह

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । रानी अवंतीबाई लोधी परिसर नोहटा में शिक्षक नन्हे सिंह ठाकुर सहायक संचालक शिक्षा जिला शिक्षा अधिकारी का विदाई समारोह का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में धर्मेन्द्रसिंह लोधी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने सम्मिलित होकर शुभकामनाएं प्रेषित की।
लोधी ने कहा शिक्षक के साथ अच्छे समाजसेवी भी है और निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे-अच्छे कार्य किए हैं और मुझे हमेशा मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है। कार्यक्रम के अध्यक्ष भावसिंह लोधी, अनुपमा लोधी पूर्व डायरेक्टर केंद्रीय भंडार निगम भारत सरकार सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button