मध्य प्रदेश

डूमर गांव में एक साथ निकली चार अर्थिया, छाया मातम, मंत्री और पुलिस- प्रशासन अंतिम संस्कार में हुए शामिल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । दमोह जिले में चार बच्चियों के मामले में दुखी परिजनों ने कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर से कलेक्ट्रेट में मुलाकात की। इस दौरान एसडीएम तेंदूखेड़ा अविनाश रावत, तहसीलदार मोहित जैन, थाना प्रभारी नोहटा अरविंद सिंह मौजूद रहे. डूमरगांव निवासी दुखी परिजनों में वैभव सिंह के अलावा और भी चार बच्चियों के परिजन ने कलेक्टर के समक्ष अपनी बात रखी। जिसमें उन्होंने कहा कि जब बच्चियों को तलैया/खंती से निकालकर अस्पताल नोहटा ले जाया गया, लेकिन वहां ना तो डॉक्टर और ना ही नर्स मिली है. साथ ही मुआवजा राशि बढ़ाई जाने की बात कही है, जहां कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आश्वासन दिया कि डॉक्टर, नर्स अगर मौके पर नहीं थे. तो उन पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी, सीएमएचओ को निर्देशित कर दिया गया है. साथ ही मुआवजा राशि भी देख लेंगे अगर 4 लाख के अलावा और भी योजनाएं होंगी तो निश्चित तौर पर दी जाएगी।।इसके बाद डूमर गांव में एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह, एसडीएम तेंदूखेड़ा अविनाश रावत, एसडीओपी देवीसिंह ठाकुर, तहसीलदार राजेश साहू, थाना प्रभारी अरविंद सिंह सहित और भी अधिकारी गण अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिजनों को सांत्वना दिया।

Related Articles

Back to top button