मध्य प्रदेश

जुआ सट्टा और शराब समाज के स्वच्छ वातावरण के लिए हानिकारक : एसपी

पलेरा क्षेत्र में जुआ सट्टा अवैध शराब चलता पाया गया तो संबंधित बीट प्रभारी पर कार्यवाही की जाएगी :एसपी
पुलिस अधीक्षक ने पलेरा थाने में जनसंवाद किया क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को सुना और निराकरण किया

रिपोर्टर : मनीष यादव

पलेरा । नवागत पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया उन्होंने कहा है कि जो समाज में सबसे ज्यादा विकृति लाता है। क्राइम लाता है वह जुआ सट्टा, शराब और अवैध गतिविधियों से समाज में अपराध फैलता है। जिस पर अंकुश लगाना चाहिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनसंवाद के माध्यम से क्षेत्रीय लोगों की समस्या सुना और उनका निराकरण किया पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने बताया है कि समाज में जुआ सट्टा शराब से क्राइम बढ़ता है ये तीनों समाज में डिस्टरबेंस पैदा करती हैं स्वास्थ्य समाज की वातावरण को खराब करती हैं साथ ही समाज के लिए हानिकारक है यदि क्षेत्र में अवैध शराब जुआ सट्टा अपराधिक गतिविधियां चल रही है तो संबंधित बीट पर प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा आमजन की समस्याओं को सुनने एवं उन पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु साथ ही विभिन्न अपराधों से बचाव हेतु जनजागरूकता हेतु थाना/चौकी क्षेत्र के ग्रामों/कस्बों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया है पलेरा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने जनचौपाल का आयोजन किया व जनसंवाद के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने, अवैध गतिविधियों में शामिल न होने, यातायात नियमों का पालन करने, साइबर जागरूकता के मानक सहित महिलाओं के अधिकारों, कानूनों से अवगत कराया, शासकीय स्कूल में छात्राओं को महिलाओं /छात्राओं के अधिकारों एवं कानूनों से अवगत कराया एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बताया एवं संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने हेतु अपील की ।
उपरोक्त कार्यक्रम में थाना पुलिस/चौकी स्टाफ, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण, महिलाएं एवं आम जन शामिल हुए ।

Related Articles

Back to top button