कृषि

धान की फसल होने की शिकायत, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

किसानों ने ज्ञापन सौंपकर की कार्यवाही की मांग
सिलवानी । तहसील के ग्राम डावरी पिपलिया के किसानों ने धान की फसल नष्ट होने के सबंध में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि हम सभी किसान ग्राम डावरी पिपलिया के कृषक है हम सभी किसानो नें वर्ष 2024 में धान की फसल लगाई थी हमारी धान पूरी तरह से गवोट पर आ चुकी थी। जिसमें दवाईया डलनी थी, हम सभी ने धान की दवाई संतोष लोधी के कृषि सेवा केन्द्र सियरमऊ से लगभग 25 दिनो पूर्व क्रय की थी।
भगवत ठाकुर नें 2 एकड भूमि में दवाई, गोपाल सिंह ने 4 एकड में दवाई, शैलेन्द्र साहू ने 3 एकड में दवाई, ज्ञान सिंह लोधी ने 1 एकड भूमि में दवाई डाली एंव रामप्रसाद ने 8 भूमि में दवाई डाली। अमर सिंह सेन ने 2 एकड भूमि में कृष्ण कुमार ने 5 एकड में -प्रेमनारायण 2 एकड में दवाई डाली हुई थी।
हम सभी किसानो की पूरी धान नष्ट हो गई है एंव काफी हानी हुई है हम सभी ने संतोष लोधी पिता केशर प्रसाद एंव संतकुमार लोधी पिता हल्के लोधी ने जो धान की दवाई खरीदी थी और व दवाई हम नें धान में डाली तो 10 दिनो बाद हमारी धान पूरी तरह से नष्ट हो गई है तो संतोष लोधी आ० केशर प्रसाद एंव संतकुमार लोधी आ० श्री हल्के लोधी द्वारा हम सभी से बोला जा रहा है कि जो बने तो कर लो हमारी कोई जबावदारी नही है।
सभी किसानो ने संतोष लोधी पिता केशर प्रसाद एंव संतकुमार लोधी पिता हल्के लोधी के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही कर हमारी जो क्षति हो गई है उसकी सहायता राशि दिलवाई जाने की मांग की है।
शिकायत के बाद कृषि विभाग की टीम द्वारा फसल का निरीक्षण किया गया है।

Related Articles

Back to top button