धार्मिकमध्य प्रदेश

नगर में विराजमान पंडालों सहित घर घर गणेश प्रतिमाएं, अनंत चतुर्दश को होगे विसर्जन

दस दिनों तक हुई गणेश वन्दना
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । सिहोरा नगर में विराजमान श्री गणेश की अलग अलग स्वरूपो में स्थापित गणेश प्रतिमाएं को दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ देर रात्रि तक नजर आ रही हैं। वही नगर के विभिन्न जगहों पर पंडालों में स्थापित प्रथम पूज्य श्री गणेश की वन्दना सुबह शाम की जा रही हैं। दस दिनों तक विराजमान रहे पंडालों सहित घर घर में रखी ये प्रतिमाओ का विसर्जन अनंत चतुर्दशी को किया जाएगा।
गणेश प्रतिमाएं विसर्जन को लेकर स्थानीय प्रशासन ने बनाए गए विशेष कुण्ड में ही विसर्जन करने का निवेदन किया हैं। भक्ति भाव के साथ हो रही रोजाना सुबह शाम गणेश वन्दना करने भक्तों की भीड़ नगर के प्रत्येक जगहों में देखने को मिल रही हैं। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सभी पंडालो के साथ साथ चौराहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए हैं। गणेश वन्दना आरती में शामिल हो रहे दर्शन करने वाले स्थानीय भक्त देर रात तक नगर में रहती हैं चहल पहल।
इन इन जगह में विराजमान भव्य प्रतिमाएं स्थापित – शिव मन्दिर प्रांगण बाबा ताल, साई मन्दिर महावीर चौक,काल भैरव मंदिर चौक, आजाद चौक, नया मोहल्ला विटनरी अस्पताल के पीछे, पण्डित विष्णु दत्त स्कूल प्रांगण सहित खितौला बरा मोहल्ला में भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।

Related Articles

Back to top button