मध्य प्रदेश

एकल शिक्षा अभियान संच द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । सोमवार को एकल अभियान के तहत जो कि निस्वार्थ भाव से शिक्षा दे रही दीदी और सगोड़ी सरपंच दीपक साहू के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में 150 बच्चों ने हिस्सा लिया, बच्चों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्या दिनेश चौरसिया जनपद अध्यक्ष मझौली और थाना प्रभारी मझौली जयप्रकाश द्विवेदी सगोड़ी सरपंच दीपक साहू जिला सदस्य राजेश सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। 27 ग्राम पंचायत की दीदियों के द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत किया गया जिसमें संच प्रमुख कविता दहिया, सुनीता चौधरी, मनीषा विश्वकर्मा, दुर्गा चौधरी, अलका पांडे, शिवानी कुर्मी, नेहा दहिया, अंजना पटेल, सीता चौधरी, प्रतीक्षा दहिया, प्रभाव पटेल, और सभी दीदी उपस्थिति रही एवं अतिथियो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अंत में धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button