मध्य प्रदेश

नुक्कड़ मण्डली द्वारा विभिन्न बूथ केन्द्रों में वोट के लिए किया गया जागरूक

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले दमोह आगामी विधानसभा निर्वाचन 17 नवंबर 2023 में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक अग्रवाल के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप अर्पित वर्मा तथा एडीएम मीना मसराम के मार्गदर्शन में सहायक नोडल अधिकारी स्वीप डॉ. केपी अहिरवार एवं स्वीप समिति द्वारा हिंडोरिया, पटेरा, कुण्डलपुर, देवडोंगरा, सतरिया तथा विभिन्न प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में स्थापित बूथ केंद्र पर मतदाताओं को जागरूक करने हेतु नुक्कड़ मंडली के माध्यम से वोट करने की अपील की गई। तथा मतदाताओं को 17 नवंबर 2023 को सुबह 7 बजे से बूथ केंद्र पर जाकर अपने मत का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button