मध्य प्रदेश

आंगनबाडी के खड़हर भवन में 6 महीने से ताला, किराए से हो रही संचालित

रिपोर्टर : रिजवान खान
जैथारी । पिछले 6 महीने से आंगनबाड़ी केंद्र किराएं के भवन में संचालित हो रहा है, जहां कीचड़ होने के कारण बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं सड़क किनारे आंगनबाड़ी का खुद का भवन खंडहर हो रहा है। बच्चों के साथ अनहोनी न हो इसलिए कार्यकर्ताएं किराए के भवन में आंगनबाड़ी संचालित कर रही हैं लेकिन अभी तक नए भवन की मरम्मत को लेकर अब तक न राशि आई न ही मरम्मत को लेकर कोई प्रयास किया गया है। ऐसे में बच्चे परेशान हो रहे हैं। सुपरवाईजर आबीदा बी ने बताया कि खंडहर भवन होने के कारण उसमें आंगनबाड़ी संचालित नहीं कर सकते हैं। इसलिए किराए के भवन में संचालित किया जा रहा है। वहीं भवन की मरम्मत और निर्माण के लिए हमने विभागीय स्तर पर पत्र भेजा है। जैसे ही स्वीकृति, और राशि मिलेगी तो निर्माण कार्य शुरु करवाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button