खेलमध्य प्रदेशराजनीति

ग्रामीण अंचलों के खिलाड़ियों को मिलेगा खेलने का मौका : शिवराज सिंह चौहान

सिलवानी। शनिवार को तहसील की ग्राम पंचायत चंदन पिपलिया में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा
ने सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया । तथा रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का आनंद लिया। वहीं खिलाड़ियों ने उनसे खेल के अनुभव सांझा किए।
इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और ग्रामीण उपस्थित रहे। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खिलाड़ियों को सबोधित करते हुए कहा कि खेलों का जीवन में महत्व है। अब सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से आंचलिक प्रतिभाओं को न केवल खेलने का मौका मिलेगा बल्कि इन खेलों के जरिए पुरस्कार स्वरूप लाखों रुपए जीतने का मौका भी मिलेगा।
इसी के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर सकते है।

Related Articles

Back to top button