आपरेशन सिंदूर की सफलता पर ढीमरखेड़ा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

सेना के सम्मान में लगे देशभक्ति के नारे
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिंदाबाद, जय हिंद के नारों से गूंजा ढीमरखेड़ा मुख्यालय. पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना के द्वारा चलाए गये ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के ठिकाने को नष्ट करने वाली भारतीय सेना के शोर्य और पराक्रम के साथ ही देश के वीर जवानों के सम्मान में शोर्य तिरंगा यात्रा गुरुवार को ढीमरखेड़ा मुख्यालय से शाम 4 बजे भव्य तिरंगा यात्रा का निकाली गई। शोर्य तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के जज्बे, वीर जवानों को सम्मान और सेना के पराक्रम के प्रतीक के रूप में देखी गई। शोर्य तिरंगा यात्रा जनपद परिसर से शुरू होकर थाना चौराहा, बस स्टैंड के प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी. तिरंगा यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों की भागीदारी रही. हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति गीतों के बीच जनप्रतिनिधियों का जोश देखते ही बन रहा था. यात्रा के दौरान हिंदूस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय, जय हिंद, वंदे मातरम् जैसे नारों के साथ-साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से ढीमरखेड़ा की गलियां गूंज उठीं। पूरे माहौल में देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने जो पराक्रम दिखाया है उससे देश वासियों को सेना के जवानों पर गर्व है। हर हाल में देश की सुरक्षा के लिए भारतीय शोर्य सेना तैयार है और किसी भी आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दे सकती है। सेना के साहस और रणनीति की सराहना करते हुए गर्व प्रकट किया। तिरंगा यात्रा में जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, उपाध्यक्ष दुर्गा पटेल, ढीमरखेड़ा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, सिलौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, एसडीएम निधि गोहल, ससीईओ यजुर्वेद कोरी, उपयंत्री मनीष हल्दकार, के पी परौहा, समाजसेवी संतोष दुबे, योगेन्द्र सिंह ठाकुर, मंडल महामंत्री अंकित झारिया,पारस पटेल, अटल बिहारी वाजपेयी, सरपंच अनिल बागरी, राहुल दुबे, संतोष पाठक, रमन शुक्ला, सुशील पाल, भारत शुक्ला, सतीश ज्योतिषी, आदर्श ज्योतिषी, निरंजन खटीक, जयपाल सिंह, प्रहलाद सोनी, धीरज जैन,जयप्रकाश शुक्ला, अनूप दुबे, पंकज तिवारी, विनोद मैहर समेत बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रहीं ।