मध्य प्रदेश

हनुमान बाग चौराहा बना एक्सीडेंट जोन, दो बाइक भिड़ंत में 3 हुए घायल

बेगमगंज । नया बस स्टैंड से गाँधी बाजार को जोड़ने वाला महाराणा प्रताप मार्ग पर हनुमान बाग चौराहा पिछले कई माह से एक्सीडेंट जोन बन गया है।
आज एक के बाद एक दो वाहनों की टक्कर से तीन घायल हुए।
सड़क वाहन दुर्घटनाओं से शा.कन्या हॉयर सेकंडरी स्कूल जाने वाली छात्राएं एवं सरस्वती शिशु मंदिर के स्टूडेंट्स सहित इस क्षेत्र के रहवासी एवं सड़क से गुजरने वाले भयभीत है।
आज मंगलवार को इस पॉइंट पर एक के बाद एक दो एक्सीडेंट में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के एक छात्र सहित तीन घायल हुए, जिन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन कम चोट होने से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई। दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवारों ने बताया कि सड़क की क्रासिंग में एक सड़क से आने वाला वाहन दूसरी तरफ से आने वाले को नहीं दिखता है , जिससे दुर्घटनाएं हो रही है।
दोनों ने रिपोर्ट नहीं की है।
खबर मिलने पर मौके पर पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया था।
हनुमान बाग मंदिर सड़क पर दोनों ओर व्यवसायिक केंद्र बन जाने से प्रतिदिन सैकड़ो बाइक सवार आना-जाना करते हैं और सड़क पर अंधे मोड़ होने के कारण दूसरी ओर से आने वाली बाइक नही दिखती ओर अचानक दोनों बाइक आपस में टकराने से दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है, जिससे बाइक सवार ओर कभी -कभी तो पैदल आने- जाने वाले दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
आज ऐसी ही दोनों बाइक दुर्घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
क्षेत्र के नागरिकों ने कलेक्टर से इस सड़क पर स्पीडब्रेकर बनवाए जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button