नवागत एसपी ने किया औचक निरीक्षण, अपराधों पर नियंत्रण के दिए निर्देश

बेगमगंज । नवागत पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने मंगलवार को बेगमगंज एवं सुल्तानगंज पुलिस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। थाना भवन के सभी कार्यरत कक्ष , मालखाना, रपट कक्ष, टीआई चेंबर, कम्प्यूटर कक्ष सहित सभी जगह का निरीक्षण किया।
दोनों थानों के निरीक्षण किए जाने के बाद एसपी आशुतोष गुप्ता ने निरीक्षण उपरांत बेगमगंज थानाप्रभारी राजीव उइके सहित बेगमगंज एवं सुल्तानगंज के पुलिसकर्मियों को अपराधों पर सख्ती से नियंत्रण एवं गंभीर अपराध में अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी करने, पीड़ित पक्ष की फरियाद सुनकर उसे न्याय देने एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों व यातायात नियमों का पालन कराने, सभी गर्ल्स स्कूलों के आसपास चौकसी रखने ओर संदिग्धों पर तत्काल कार्रवाई करने, रात्रि गश्त में तेजी लाने के साथ जनता से संवाद कायम रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, पहली बार बेगमगंज में निरीक्षण के लिए आया हूँ , फिलहाल सब सही पाया गया। थानाप्रभारी एवं पुलिसकर्मियों को सभी प्रकार के अपराध एवं अपराधियों पर नजर रखने और त्वरित कार्रवाई करने के साथ अन्य असमाजिक गतिविधियों पर सख्ती से नियंत्रण करने के निर्देश दिए गए हैं। बालिकाओं से संबंधित अपराधों में लिप्त पाए गए किसी भी असामाजिकतत्व को बख्शा नही जाएगा। वहीं ऑपरेशन मुश्कान में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
जिले भर में कानून व्यवस्था को चाकचौबंद किया जा रहा है। कोई भी अपराधी अब बच नहीं पाएगा।



