मध्य प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री और विधायक करेगे सिविल हॉस्पिटल का शिलान्यास 13 अप्रैल को

सिलवानी। नगर में बहुप्रतीक्षित सिविल हॉस्पिटल का शिलान्यास अंतत लंबे इंतजार के बाद 13 अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी एवं विधायक रामपालसिंह राजपूत की उपस्थिति में सम्पन्न होगा।
जानकारी के अनुसार राजमार्ग 15 सागर बरेली मार्ग पर कृषि विभाग की आवंटित भूमि पर डॉ. प्रभुराम चौधरी लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, मध्यप्रदेश शासन एवं सिलवानी के विधायक रामपाल सिंह राजपूत 13 अप्रैल बुधवार को दोपहर 3 बजे 8 करोड़ 97 लाख रु की लागत से बनने वाले नवीन सिविल हॉस्पिटल भवन का शिलान्यास करेगे।
विजय शुक्ला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, मण्डल- सिलवानी (पश्चिम) ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button