मध्य प्रदेशहेल्थ

कोविड सैंपलिंग करने घरों और खेतों तक पहुंच रहे स्वास्थ्यकर्मी


कोरोना से बचाव के लिए ग्रामीणों को दी जा रही सलाह
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
रायसेन में कोविड सैंपल जांच के लिए टीम अब घर-घर पहुंच रही है और कोरोना सैंपल लेकर जांच कर रही है। कलेक्टर अरविंद दुबे सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री के निर्देशन मे रायसेन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में “जो जहां हम वहां” के तारतम्य में स्वास्थ्य अमला घरों और खेतों पर पहुंच कर कोविड सैंपलिंग कर रही है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सोमनदास के मार्गदर्शन में गुरुवार को ग्राम उचेर और गुलगांव नागोरी में निकले कोरोना पॉजिटिव मरीजों को सांची बीएमओ राजश्री तिड़के ने होमआइसोलेट किया। मरीजों को जरूरी सावधानी बरतने और आवश्यक दवाई किट दी गई। कोविड पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों को नर्सिंग ऑफिसर ने टेस्ट कर सैंपल लिया। इस दौरान सभी ग्रामीणों को एक दूसरे से दूरी बनाने और मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Back to top button