कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा

रिपोर्टर : रवि राय
जमुनिया । ग्राम उचेरा जमुनिया में शुक्रवार को सप्तदिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा आयोजन के प्रथम दिवस कलश यात्रा निकाली गई ।
इस कलश यात्रा में महिलाओं पुरषो ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कलश यात्रा ग्राम में मुख्य मार्ग से होते हुए ग्राम के सिद्ध श्री हनुमान मंदिर से होते हुए कथा स्थल पे पहुँची । संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा 31 मई से 6 जून तक आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल से लेकर आसपास के क्षेत्रों में भक्ति का माहौल बना रहा ।
कथा वाचक पं. रेवाशंकर शास्त्री जी (मबई वाले ) के मुखारविंद से कथा का रसपान कराया जा रहा है। पं श्री शास्त्री जी ने प्रथम दिन की कथा में बताया कि ज्ञान और वैराग्य के बिना भक्ति अधूरी है भक्ति के द्वारा ही भगवान को प्राप्त किया जा सकता है श्रीमद् भागवत महापुराण की पावन कथा को सुनकर मनुष्य तो मनुष्य प्रेत भी मुक्ति को प्राप्त होता है ।
श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन 3: 30 बजे से 7 बजे तक किया जा रहा है।
कथा के आयोजक प्राणसिंह विश्वकर्मा, हिम्मत सिंह विश्वकर्मा, अरविंद सिंह विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा ने सभी श्रद्धालुओ से श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

