मध्य प्रदेश

बरगी डैम में भयावह हादसा: तेज आंधी में क्रूज पलटा, 9 की मौत,

कई लापता — ममता की मार्मिक तस्वीर ने झकझोरा रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

जबलपुर ।  मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में एक भीषण हादसा हो गया, जिसने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया।  नर्मदा नदी में सैर के लिए निकला एक क्रूज अचानक आए तेज तूफान और ऊंची लहरों की चपेट में आकर पलट गया। कुछ ही पलों में खुशियों से भरा सफर चीख-पुकार और अफरा-तफरी में बदल गया।*अचानक बदला मौसम, संभलने का नहीं मिला मौका*प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर तक मौसम सामान्य था, लेकिन शाम होते-होते तेज आंधी और बादलों ने माहौल बदल दिया।  देखते ही देखते नर्मदा नदी में लहरें ऊंची होने लगीं। इससे पहले कि क्रूज चालक स्थिति को संभाल पाता, तेज हवा के झोंकों ने संतुलन बिगाड़ दिया और क्रूज पलट गया।*जान बचाने की जद्दोजहद, कई लोग बह गए*क्रूज में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई ।  कुछ लोग लाइफ जैकेट के सहारे तैरने की कोशिश करते नजर आए, जबकि कई लोग घबराहट में पानी में डूबते चले गए ।  स्थानीय लोगों और नाविकों ने तुरंत बचाव का प्रयास शुरू किया, लेकिन तेज लहरों और अंधेरे ने राहत कार्य में बाधा डाली।*ममता की अंतिम झलक ने रुला दिया*इस हादसे के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने हर किसी का दिल दहला दिया ।  एक मां अपने 4 साल के मासूम बेटे को सीने से लगाए हुए मिली ।  बताया जा रहा है कि उसने आखिरी सांस तक अपने बच्चे को नहीं छोड़ा ।  जब दोनों को बाहर निकाला गया, तब भी उनका आलिंगन वैसा ही था। यह दृश्य वहां मौजूद बचावकर्मियों और स्थानीय लोगों की आंखें नम कर गया।*अब तक 9 मौतें, कई लापता*प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं ।  घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है ।  लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों, SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।*राहत और बचाव कार्य जारी*घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया।  रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें मोटरबोट, गोताखोर और आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि लापता लोगों की तलाश तब तक जारी रहेगी जब तक सभी का पता नहीं चल जाता।*शोक की लहर, परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल*घटना के बाद पूरे जबलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई है ।  जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके घरों में मातम पसरा हुआ है । प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button