मध्य प्रदेश

24 घंटे से ठप बिजली सप्लाई, उमस भरी गर्मी में ग्रामीण परेशान

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी

हर्रई । तेजगढ़ अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों से बिजली सप्लाई बंद पड़ी है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी में बिजली न होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बिजली गुल रहने से घरों में पंखे-कूलर बंद पड़े हैं, जिससे रात में भी चैन नहीं मिल रहा। वहीं पेयजल की समस्या भी गहराने लगी है, क्योंकि अधिकांश स्थानों पर पानी की सप्लाई बिजली पर निर्भर है।बिजली उपभोक्ताओं ने बताया कि वे लगातार विभाग के लाइनमैन तुलसी रैकवार को फोन कर रहे हैं, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। कई बार कॉल करने के बावजूद फोन स्विच ऑफ या नेटवर्क से बाहर बता रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते उन्हें इस भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण सप्लाई बाधित हुई है, जिसे सुधारने का कार्य जारी है। जल्द ही बिजली व्यवस्था बहाल करने का आश्वासन दिया गया है।

Related Articles

Back to top button