जबेरा विधायक धर्मेंद्रसिंह ने क्षेत्रीय समस्याओ के मुद्दों को विधानसभा मे रखा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान जबेरा के विधायक धर्मेंद्र सिंह ने क्षेत्रीय समस्याओ को आवेदन के रूप मे प्रस्तुत किया जिनमे जल जीवन मिशन के अंतर्गत टंकियों का निर्माण, एवं पाइप लाइन लीकेज, पूर्ण कार्य के समय, नवीन पोस्टमार्डम भवन निर्माण तेंदूखेड़ा जैसी समस्याओ पर प्रश्न चिन्ह खड़े किए जिसमे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की सतधारू परियोजना के अंतर्गत 340 गांवो के लिए 134 टंकी स्वीकृत की गई है 85 गांवो मे निरंतर पानी जाने लगा है बाकि 255 मे पानी पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है, कही भी टंकी लीकेज एवं पाइप लाइन लीकेज जैसी कोई समस्या नहीं आई है, मापदंडो के हिसाब से कार्य किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि तेंदूखेड़ा मे नवीन पोस्टमार्डम भवन हेतु जगह आवंटन होने पर, एवं आवश्यकता पड़ने पर वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के बाद ही स्वीकृति की कार्यवाही की जा सकेगी।



