पति पत्नी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
मंडीदीप | रायसेन जिले की उद्योग नगरी मंडीदीप में रविवार को रेलवे स्टेशन के पास दो लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों की पहचान शुरू कर दी हैं।
स्टेशन मास्टर आरके सेन्या ने बताया कि घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की उस समय घटी, जब 20482 एक्सप्रेस ट्रेन त्रिपुरावल्ली से जोधपुर जा रही थी। तभी स्टेशन के पास एक महिला और पुरुष की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के पहले पति-पत्नी दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। दोनों ही नशे की हालत में थे। इसी दरमियान जब ट्रेन आई तो महिला उसके सामने कूद गई, जिसे बचाने के चक्कर में पति भी ट्रेन से कट गया। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान नहीं कर पाई है। जीआरपी पुलिस ने जगह जगह दोनों मृतकों की पूंछताछ शुरू की।



