10 वें विश्व योग दिवस पर सात दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र पाकर खुश हुये बालक बालिकाएं

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । सिहोरा नगर में सात दिवसीय योग शिविर का समापन शनिवार को किया गया। इस आयोजन का मुख्य उदेश्य –
“स्वयं एवं समाज के लिए योग” थीम पर आधारित दसवां अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस नवांकुर संस्था स्व सेवा संयोजन समिति के तत्वाधन में सात दिवसीय योग शिविर का आयोजन जैन मंदिर सिहोरा में सम्पन्न हुआ। योग के विभिन्न आसान कराए उद्देश्य शरीर, मन, आत्मा और सार्वभौमिक चेतना को एकजुट करना है। योग में शारीरिक मुद्राओं, श्वास व्यायाम और ध्यान विधियों का मिश्रण होता है, जिससे ताकत बढ़ती है और तनाव कम होता है जिसमें जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था का स्व सेवा संयोजन समिति के तत्वावधान में विगत वर्षों के की तरह इस वर्ष भी आयोजन किया गया। जिसमें सिहोरा नगर के गायत्री परिवार, जैन महिला परिषद एवं गहोई महिला परिषद का भरपूर सहयोग प्राप्त रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी जबलपुर पतंजलि योगपीठ जबलपुर के द्वारा की गई। मुख्य अतिथि अंजना सराफ, विशिष्ट अतिथि जैन महिला परिषद की अध्यक्ष जयश्री जैन सचिव रानी जैन रहीं। गायत्री परिवार संयोजक एवं योग शिक्षक घनश्याम बर्मन के निर्देशन में देव संस्कृति विश्वविद्यालय से प्रशिक्षित छात्र अक्षय सोनी द्वारा योग और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद, पार्श्वनाथ शाखा सिहोरा, गहोई महिला परिषद सिहोरा की सक्रिय भूमिका रही। इस शिविर के साथ साथ बच्चों और महिलाओं के लिए योग आसन योग चित्र प्रतियोगिता का आयोजन गहोई महिला परिषद की अध्यक्ष ममता गुप्ता की अध्यक्षता में अंतिम दो दिनों में सम्पन्न हुआ। जैन महिला परिषद द्वारा प्रशिक्षित बच्चों ने अरहम योग की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के समापन सत्र में सभी विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार जैन महिला परिषद की चेयरपर्सन नीतू सिंघई की ओर से एवं प्रमाण पत्र नवांकुर संस्था की ओर से वितरित किए गए।
इस अवसर पर राजकुमार नायक, निरंजन सेन, आरके सेन, कोषाध्यक्ष सारिका जैन, आशा जैन, संगीता सिंघई, संध्या जैन, नीतू सिंघइ, प्रज्ञा, रूपाली, नीतू, सुधा, अंजना जैन, चंदा नौगरहिया, गीता सरावगी आदि की उपस्थित रही एवं सभी का सहयोग प्राप्त रहा। इस योग शिविर की रूपरेखा सारिका साहू और रवि गोपाल चौरसिया के संयोजन में तैयार की गई।



