क्राइम

अवैध शराब जप्त, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

बेगमगंज। शासन के निर्देशानुसार कच्ची शराब एवं अवैध शराब बनाने वाले/विक्रय करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन अमृत मीणा के मार्गदर्शन में कच्ची शराब, अवैध शराब बनाने वाले/विक्रय करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 25 मार्च को थाना बेगमगंज में मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि एक सफेद रंग की टाटा इंडिगो सीएस कार क्रमांक-एमपी 14 सीबी 0571 ग्राम सिलथरा तरफ से आ रही है, जिसमें अवैध शराब भरी है। सूचना पर बेगमगंज पुलिस द्वारा सक्रियतापूर्वक कार्यवाही करते हुए उक्त टाटा इंडिको कार को रात्रि 1.30 बजे के लगभग सिलथरा रोड पर रोका गया, परन्तु कार चालक द्वारा कार न रोकी जाकर और तेजी से दौड़ाने लगा। पुलिस द्वारा कार का पीछा किया जाकर बीना नदी पुल के नीचे कच्चे रास्ते पर ईदगाह बेगमगंज के पास कार को रोका गया। कार चालक से नाम पूछने पर उसने अपना नाम मुकीद खां पिता मुन्ना खां उम्र 22 साल निवासी हदाईपुरा बेगमगंज बताया। कार की तलाशी लेने पर कार में 9 पेटी अवैध शराब रखी मिली जिसमें से 2 पेटियों में अंग्रेजी जीनियस शराब के 100 क्वार्टर कुल 18 लीटर एवं 7 पेटियों में देशी मदिरा मसाला शराब के 350 क्वार्टर कुल 63 लीटर, कीमती 51,500/- रूपये भरी पायी गयी। पुलिस द्वारा उक्त अवैध शराब एवं टाटा इंडिगो सीएस कार क्रमांक एमपी 14 सीबी 0571 को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना बेगमगंज में आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी मुकीद खां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बेगमगंज निरी राजपाल सिंह जादौन, उनि मकरंद सिंह, प्र0आर0 380 राजवीर सिंह, आर0 756 सुरेन्द्र, आर 634 अंकित, सैनिक 112 राजकुमार, सैनिक 252 विजय की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button