पिछड़ा वर्ग के 2 लाख 40 हजार विद्यार्थियों को 331 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति की राशि का सिंगल क्लिक से वितरण

भीपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग के 2 लाख 40 हजार विद्यार्थियों को 331 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मेरे बच्चों, मैं यह जानता हूं कि अधिकांश बच्चे किसान परिवार से हैं। किसानों की आय इतनी अधिक नहीं होती है कि पढ़ाई-लिखाई पर ज्यादा खर्च कर सकें। इसलिए मैं यह सतत यह प्रयास कर रहा हूं कि धन के कारण आपकी शिक्षा बाधित न हो। मैंने इसीलिए संबल योजना बनाई, ताकि हमारे गरीब परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपना सपना साकार कर सकें।
मेरे बच्चों, तुम मन लगाकर पढ़ाई करो, तुम्हारी मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईआईएम आदि की फीस तुम्हारा मामा भरवायेगा। इस वर्ष 703 करोड़ रुपये स्कॉलरशिप के रूप में दिये जायेंगे। आप मन लगाकर पढ़ाई करो, खूब आगे बढ़ो, यशस्वी बनो। यह बात आप सदैव याद रखो कि व्यक्ति जैसा सोचता है, वैसा ही बन जाता है। बहुत-बहुत शुभकामनाएं ओर आशीर्वाद।



