पुलिस ने की नाबालिग लडकी दस्तयाब

रायसेन। 20 जून 2021 को थाना बम्होरी में फरियादी द्वारा रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना में धारा 363 भादवि का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन अमृत मीणा के मार्गदर्शन में एसडीओपी सिलवानी पीएन गोयल एवं थाना प्रभारी बम्होरी उनि भारत सिंह के द्वारा पुलिस टीम गठित कर नाबालिग लडकी एवं आरोपी की लगातार तलाश/पतारसी की जा रही थी।
दौराने अनुसंधान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 25 मार्च.2022 को नाबालिग लडकी को ग्राम टेकापार सुनेटी, थाना सुल्तानगंज से दस्तयाब कर लिया गया। पूछताछ पर नाबालिग लडकी द्वारा बताया गया कि वह माता पिता के डांटने पर अपने रिश्तेदार के यहां इंदौर चली गयी थी। इंदौर से फिर अपने मामा के पास ग्राम टेकापार सुनेटी में आकर रह रही थी। पुलिस द्वारा नाबालिग लडकी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
नाबालिग लडकी की दस्तयाबी में थाना प्रभारी बम्होरी उनि भारत सिंह, सउनि रामाशीष शर्मा, सउनि मनोज धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही।



