एकादशी पर खाटू श्याम का दरबार सजाया, कलाकारों ने मन मोह लिया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सांवरिया भजन मंडल बेगमगंज के तत्वाधान में मंगलवार को नगर के दशहरा मैदान में बाबा खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जहाँ उज्जैन के मशहूर भजन गायकों के भजनों पर बाबा के भक्त देर रात तक झूमते रहे। समिति के सदस्यों ने बताया कि खाटू श्याम जी का जन्म देवोत्थान एकादशी को हुआ था, इसलिए यह श्याम प्रेमियों द्वारा जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
भजन गायकों ने रात्रि 9 बजे से भव्य भजन गायक शुरू किया जो देर रात तक चलता रहा इस दौरान खाटू श्याम बाबा के भक्तगण उनकी भक्ति में डूबे नजर आए। कार्यक्रम मैं सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी पहुँचकर पूजा अर्चना की।
भक्तों ने कार्यक्रम स्थल को रंगीन गुब्बारों के साथ मोर पंख, कृष्णा कटआउट, मटकी, बांसुरी फूलों आदि से सजाया था। भव्य सजावट सबका मनमोह रही थी। यहां पूरे समय तक श्याम प्रेमियों में जन्मदिन खाटू वाले के सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। ‘जय श्री श्याम, तीन बाण के निशान’ ने श्याम प्रेमियों का मंत्रमुग्ध कर दिया।
बाबा खाटू श्याम के जन्मदिन पर विशेष भजन संदेशा खुशियों का लाया, जन्मदिन बाबा का आया.., हैप्पी बर्थडे टू यू बाबा श्याम.. आदि भजनों से भक्तों को भाव विभोर कर दिया।



