पर्यावरणमध्य प्रदेश
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरियापान में पौधारोपण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर जिले भर में पर्यावरण संरक्षण हेतु आयोजित हो रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विगत दिवस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरियापान में प्राचार्य दिलीप बाजपेयी सहित स्कूली छात्र- छात्राओं द्वारा बडे पैमाने पर पौधारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया गया। पृथ्वी बचाओ जीवन बचाओ, इस दौरान बीईओ ढ़ीमरखेडा संयुक्ता उईके भी मौजूद रहीं।



