अपात्रों को गरीबी रेखा का मिल रहा लाभ, लाभ से वंचित पात्रों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । गरीबी रेखा के नीचे जीवन जापान करने वाले पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से झुब्ध होकर आज दो दर्जन से अधिक ग्रामीणजनों ने एसडीएम सौरभ मिश्रा को एक ज्ञापन देकर आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत माला के अंतर्गत आने वाले उनके गांव गोपालपुर में 30 प्रतिशत पात्र लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं । प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल हैं, जबकि वह लोग पात्र होकर भी सरकारी योजनाओं से वंचित है ओर अपात्र लोग लाभ उठा रहे हैं ।
आज सोमवार को गोपालपुर गांव से आए लोगों ने एक ज्ञापन एसडीएम सौरभ मिश्रा को देकर मांग की है कि ऐसे अपात्र लोगों के नाम की गरीबी रेखा की सूची विलोपित की जाए क्योंकि सूची में नाम होने से उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
2018 में हुए ग़रीबी रेखा के सर्वे में ऐसे 30 प्रतिशत लोग चिन्हित किए गए थे जो पात्रता रखते है । उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ आज दिनांक तक नहीं मिला है । अपात्रों को योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत होकर लाभ दिया गया है। जबकि वह लोग अत्यंत गरीब – मजदूर होकर आज भी कच्चे घरों में निवास कर रहे हैं ।
उन्हें प्रधानमंत्री योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है ।
सर्वे करने के बाद आपत्रों को गरीबी रेखा सूची से हटाकर उनके नाम गरीबी रेखा की सूची में जोड़े जाएं और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
एसडीएम सौरभ मिश्रा द्वारा ज्ञापन देने आए ग्रामीणजनों को स्पष्ट किया है कि इस पर गंभीरता से विचार किए जाने के उपरांत जांच कराकर उचित निर्णय लिया जाएगा।



