क्राइम

दो करोड़ मूल्य की शासकीय भूमि बदमाश के चंगुल से मुक्त कराई

नगर परिषद और पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्यवाही
आरोपी को भेजा जेल

सिलवानी। नगर परिषद और थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बड़ी कार्यवाही करते हुये बस स्टेण्ड परिसर में आदिल कुरैशी के कब्जे से लगभग 2000 वर्गफिट शासकीय भूमि को मुक्त कराई गई।
थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि आदिल कुरैशी सिलवानी थाना क्षेत्र का कुख्यात गुण्डा है, जिसका बस स्टेण्ड परिसर में आंतक रहता है। और उसने अपने आंतक से नगर के बस स्टेण्ड परिसर पर बेशकीमती लगभग 2000 वर्गफिट शासकीय भूमि पर कब्जा कर रखा था और जमीन पर गुमठिया बनाकर किराया वसूल करता था, वही महिला और बाहरी यात्रियों के साथ छेड़छाड़ करता था, क्षेत्र के निवासी उसके आंतक के कारण पुलिस को शिकायत करने से भी डरते थे।
रविवार को थानाप्रभारी डीपी सिंह ने आदिल कुरैशी पिता नसीर कुरैशी उम्र 32 साल निवासी बाबड़ी मोहल्ला सिलवानी के विरूद्ध पुलिस थाने में मारपीट, महिलाओं से छेडछाड़, चाकूबाजी, अड़ीबाजी के आधा दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज होने और थाना क्षेत्र का सूचीबद्ध गुण्डा होने के बाद उसकी आदतों में सुधार नहीं होने के कारण भारतीय न्याय संहिता की धारा 129 की कार्यवाही की बस स्टेण्ड क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने के अंदेशा के चलते आरोपी आदिल कुरैशी के विरुद्ध धारा 170, 126, 135 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजने का आदेश पारित किया गया। जिसे बेगमगंज उपजेल भेजा गया।
आदिल कुरैशी नगर के बस स्टेण्ड परिसर में बेशकीमती शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किये हुये था, और मनचलों का अड्डा बना रखा था, आने जाने वाली महिला यात्रियों के साथ छेड़कानी करता था, उसके भय के कारण कोई भी रिपोर्ट कराने थाने जाने से डरते थे, इस अवैध कब्जे को नायब तहसीलदार योगेश्वर भारतीय, थानाप्रभारी डीपी सिंह की उपस्थिति में नगर परिषद के अमले द्वारा उसके कब्जे को हटाया गया और ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर जप्त किया गया। बेशकीमती शासकीय भूमि लगभग 2000 वर्गफिट को गुण्डे के कब्जे से मुक्त कराई गई, इस भूमि का बाजार मूल्य लगभग ढाई करोड़ रूपया बताया जा रहा है।
उक्त भूमि पर नगर परिषद द्वारा फेसिंग एवं जाली लगाकर अपने कब्जे मेें लिया गया जिस पर नहर परिषद द्वारा शीघ्र हाॅकर्स जोन का निर्माण किया जावेगा।
कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार योगेश्वर भारतीय, थाना प्रभारी डीपी सिंह, नगर परिषद के उपपंत्री विनोद कुशवाहा, अभिषेक कोल सहायक राजस्व निरीक्षक, निखलेश राय, धर्मेन्द्र गुप्ता, देवेंद्र रघुवंशी, दीपक साहू, शेख नफीश, भगवानदास विश्वकर्मा, अमित यादव, दरोगा जमील उद्दीन, भूपेंद्र कलोसिया आदि सफाई कामगार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button