मध्य प्रदेश

गड्डे में डूबने से मासूम छात्रा की मौत, स्कूल से आकर खेलने गई थी छात्र गड्ढे में पैर फिसलने से हुआ हादसा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । खबर रायसेन जिला के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव घाना कलां से हैं जहा एक 9 वर्षीय मासूम छात्रा स्कूल से घर पहुंची और बच्चो के साथ खेलने चली गई. खेलते वक्त मासूम का पैर गड्डे में फिसल गया गड्डे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
आपको बता दे की घाना कलां गांव निवासी कमलेश प्रजापति की 9 वर्षीय बेटी माही प्रजापति कक्षा चार की छात्रा थी. माही स्कूल से आपने घर आई और बच्चो के साथ खेलने घर से दूर चली गई। गांव के ही किसान की जमीन पर मुरम की खुदाई में बने गड्डे में खेलते समय पैर फिसलने से गिर गई और गड्डे में भरे पानी में डूब गई. साथ खेल रहे बच्चे दौड़कर घर पहुंचे और परिजनों को छात्रा की डूबने की सूचना दी। सूचना पर ग्रामीण घटना स्थल पहुंचे छात्रा को गड्डे से निकाल कर सुल्तानगंज अस्पताल लाए जहा चिकत्सक द्वारा छात्रा को मृत घोषित कर दिया। मासूम मृतका के शव का पोस्टमार्टम किया गया और शव के लिए परिजनों को सौप दिया. पुलिस ने परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

Related Articles

Back to top button