मध्य प्रदेशराजनीति
जनसंवाद कार्यक्रम, मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर और विकसित मध्य प्रदेश के तहत होगा आयोजन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर पालिका परिषद द्वारा मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत गुरुवार, 2 जनवरी को नया बस स्टैंड पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत हित लाभ वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का शिलान्यास भी किया जाएगा।
जनसंवाद कार्यक्रम में विकसित मध्य प्रदेश 2047 के तहत नगर बेगमगंज के विकास के लिए चर्चा होगी और नगर के नागरिकों से सुझाव लिए जाएंगे।
कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिकों के उपस्थित होने की संभावना है।



